फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सरकार ने पाक हिंदुओं को दी भारत की नागरिकता

Thu, 26 Oct 2017 12:28 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
hansraj ahir
विज्ञापन
वर्षों से अपनी पहचान और नागरिकता के लिए भटक रहे पाकिस्तान से आए हिंदू अब भारतीय कहे जाएंगे। ये हिंदू कई वर्षों से रायपुर के दूर-दराज के इलाको में रह रहे थे। बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार ने पाकिस्तान से आए करीब 51 हिंदू परिवारों को भारत की नागरिकता दी है। मुख्यमंत्री रमन सिंह और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने शदाणी दरबार के संत गोबिंदराम साहेब के 73 वें जन्मोत्सव पर आयोजित एक कार्यक्रम में इन परिवारों को नागरिकता पंजीयन प्रमाण पत्र दिया।  
विज्ञापन


केंद्रीय गृहराज्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रवासी हिंदू परिवारों को भारतीय नागरिकता देनेवाला पहला राज्य बन गया है। इससे पहले केंद्र सरकार को ही आधिकार था कि वह किसी नागरिक को देश की नागरिकता दे या न दे। लेकिन 2015 में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता प्रदान किए जाने का अधिकार राज्य सरकारों के पाले में डाल दिया था जिसके बाद से प्रवासी हिंदुओं की भारत आने की तादाद में जबरदस्त बढ़ोतरी भी हुई है। 

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ः ITBP के जवानों ने मार गिराए तीन नक्सली

पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता देते हुए अहीर ने कहा कि आपने कुछ दिनों पहले ही दिवाली मनाई है और आज का दिन भी आपके लिए दूसरी दिवाली ही है। वहीं रमण सिंह ने भारतीय नागरिकता देते हुए कहा कि आपका भारत की पवित्र धरती पर स्वागत है, ये आपका अपना देश है। दुर्भाग्य से इस पवित्र भूमि के विभाजन के बाद आपको पाकिस्तान जाना पड़ा था लेकिन बाद में इनलोगों ने भारत में रहने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रमण सिंह ने  छत्तीसगढ़ में रहने वाले हिंदू प्रवासी जिन्होंने भारतीय नागरिकता का आवेदन किया है उसपर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का भी वादा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें