फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR फॉर्म के बहाने OTP ठगी का खतरा बढ़ा: निर्वाचन कार्यालय ने जारी किया अलर्ट, मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील

Thu, 20 Nov 2025 05:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान SIR फॉर्म भरने वाले नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। हाल ही में कई राज्यों में ओटीपी से जुड़ी ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आने के बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि SIR फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है, लेकिन इस बीच कुछ असामाजिक तत्व मोबाइल नंबर का दुरुपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं। विशेष रूप से ओटीपी फ्रॉड के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए विभाग ने नागरिकों को आगाह किया है कि किसी भी स्थिति में अपने मोबाइल पर आने वाला ओटीपी किसी अजनबी को न बताएं।

अधिकारियों ने कहा है कि बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से SIR फॉर्म भरने के दौरान किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती। न तो विभाग का कोई कर्मचारी और न ही BLO नागरिकों से ओटीपी मांगता है। यदि कोई व्यक्ति कॉल कर यह दावा करे कि SIR फॉर्म से जुड़ा ओटीपी साझा करना आवश्यक है, तो उसे तुरंत इंकार कर दिया जाए और वह बातचीत तुरंत समाप्त कर दें।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय ने यह भी कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति ओटीपी मांगने के लिए दबाव बनाता है या किसी तरह की धमकी देता है, तो नागरिक तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। साइबर ठग अक्सर आधिकारिक प्रक्रिया का नाम लेकर बात करते हैं, इसलिए नागरिकों को सलाह दी गई है कि ऐसे मामलों में सीधे अपने BLO या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। पिछले कुछ समय में कई राज्यों की पुलिस ने भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया है। SIR फॉर्म अपडेट या मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं के नाम पर लोगों से ओटीपी लेकर उनके मोबाइल नंबर से जुड़े कई डिजिटल खातों में अनाधिकृत पहुंच बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

निर्वाचन विभाग ने कहा कि नागरिकों की सावधानी ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ओटीपी मांगने वाले व्यक्तियों से तुरंत दूरी बनाएं और आवश्यक होने पर पुलिस से संपर्क करें। सूचना के साथ विभाग ने यह भी बताया कि अधिक जानकारी या शिकायत के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर भी लगातार अपडेट साझा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें