फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में सीए के घर आयकर विभाग का छापा: कर चोरी की शिकायत पर तीन गाड़ियों से पहुंचे अधिकारी, जांच पड़ताल जारी

Thu, 22 Jun 2023 01:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर में छापा मारा। इसके बाद और दफ्तर में भी दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण कागजातों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छापेमारी का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर में छापा मारा। इसके बाद और दफ्तर में भी दबिश दी। इस दौरान टीम ने महत्वपूर्ण कागजातों की छानबीन कर रही है। डॉक्यूमेंट्स की जांच पड़ताल की जा रही है। सत्रों से मिली जानकारी अनुसार, तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेसीडेंसी में रहने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट सत्येंद्र जैन के घर पर टीम ने छापा मारा है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि आयकर विभाग के ऑफिसर सुबह-सुबह अकाउंटेंट के घर तीन अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे। इतना ही नहीं चार्टर्ड के बेटे के फर्म की भी जांच की जा रही है। चर्चा है कि सत्येंद्र जैन के परिवार ने सोलर सप्लाई में बड़ा सरकारी टेंडर  लिया है। इस मामले में विभाग को कर चोरी की शिकायत मिली थी। जिस तरह से अधिकारी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि छापे की कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें