फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा में जंगली हाथी ने ली महिला की जान

Tue, 09 Jun 2020 02:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी का तांडव
  • 35 वर्षीय महिला की ली जान
  • तत्काल सहायता के रूप में महिला के पति को 25,000 रुपये दिए गए
विज्ञापन
wild elephant
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई। कोरबा जिले में पदस्थ वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कटघोरा वन मंडल क्षेत्र के अंतर्गत ठिहाईपारा लमना गांव में जंगली हाथी के हमले में आरती जिसकी उम्र 35 साल थी, उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


वन अधिकारियों ने बताया कि पाली क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश और उसकी पत्नी आरती बाई ठिहाईपारा लमना गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। रात में जब वह सो रहे थे तब एक जंगली हाथी ने हमलाकर उसके रिश्तेदार के घर को तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हाथी के इस हमले से ओमप्रकाश बच गया लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।


अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे। गांव वालों की मदद से महिला को अस्पताल रवाना किया गया लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला के पति को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 25,000 रुपये दिए गए हैं। बाकी 5.75 लाख रुपये की राशि सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में हाथियों का उत्पात जारी है। इस महीने की दो तारीख को जिले के पसान क्षेत्र के पनगवां गांव निवासी 65 वर्षीय मोहर सिंह को एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें