फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 23-24 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट में बदलाव

Wed, 22 Jul 2026 11:14 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर रेल मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 23 और 24 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन पर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम शुरू करने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 23 और 24 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, 23 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर और बिलासपुर-रायपुर मेमू ट्रेनों के साथ कोरबा-रायपुर, रायपुर-कोरबा तथा रायपुर-गेवरा रोड मेमू का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। वहीं 24 जुलाई को कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी नहीं चलेगी।

तकनीकी कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग और प्रारंभिक स्टेशन में भी बदलाव किया गया है। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू अब केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी और आगे का सफर रद्द रहेगा। वहीं गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू गोंदिया से नहीं चलेगी, बल्कि बिलासपुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इससे गोंदिया और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इधर, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष ट्रेन 18 सितंबर तक अतिरिक्त 14-14 फेरों के साथ संचालित होगी।

नई समय-सारिणी के अनुसार पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 3 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार चलेगी। वहीं चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 5 अगस्त से प्रत्येक बुधवार तथा 7 अगस्त से प्रत्येक शुक्रवार निर्धारित तिथियों तक संचालित की जाएगी।

22 कोचों वाली इस विशेष ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन में एसी-3, एसी-3 इकॉनमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें