फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में गई जान: रायपुर में पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी पी लिया कीटनाशक

Sat, 11 Jan 2025 03:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पारिवारिक या फिर छोटी मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पारिवारिक या फिर छोटी मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन विवाद होते रहता था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घर के चीजों को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्थर से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद कीटनाशक दवा पी लिया। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना के कोटनी गांव का है।

गुस्साए पति ने पत्थर के सील बट्टे से हमला किया। जिससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी पति ने किटनाशक दवा पिया लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। कीटनाशक का असर होने पर आरोपी पति को मेकाहारा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें