फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: चरित्र पर शक करता था पति, सिल बट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Aug 2024 10:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के ऊपर संदेह था। हालांकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरघोड़ा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर सिल लोढ़ा से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


घरघोड़ा थाना क्षेत्र के के ग्राम चोड़ीगुडा निवासी बसंत राठिया का पत्नी के साथ चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बसंत राठिया ने घर में रखे सिल लोढ़ा से अपनी पत्नी रतना राठिया (49) के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्त बहने की वजह से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। 

महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने महिला की हत्या की जानकारी तत्काल घरघोड़ा थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  बताया जा रहा है कि सुबह के समय जब बसंत राठिया का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो रहा था। उस समय उनके बच्चे अपने-अपने काम में गए थे। जिसके बाद उन्हें भी इस घटना से अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें