फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh में पति-पत्नी, 2 बच्चों की हत्या: कुल्हाड़ी से किया गया वार, रुपए-गहने गायब, शक के घेरे में भाई

Thu, 29 Sep 2022 04:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी मौके पर है। मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। 
 
विज्ञापन
दुर्ग में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार आधी रात के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलने पर दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित पुलिस फोर्स, डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुरमुंदा के पास अकोला गांव स्थित टंडन बाड़ी में भोलानाथ यादव (34) अपनी पत्नी नैना यादव (30) और दो बच्चों मुक्ता (7) व प्रमोद (12) के साथ किराये से रहता था। उसकी दो और बेटियां अपने दादा-दादी के पास रहती थीं। भोला खेत में मजदूरी करता था, जबकि उसके दोनों बच्चे स्कूल में पढ़ते थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पत्नी का शव घर में मिला, जबकि पति का शव खेत और बच्चों के पास ही कीचड़ में पड़े थे। सभी के सिर पर धारदार हथियार जैसे कुल्हाड़ी से वार कर जान ली गई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने चारों के शव देखे। परिवार ओडिशा के बलांगीर में सिंधी कला का रहने वाला था। 


2 बच्चे अपने दादा-दादी के साथ रहते थे
अभी तक कि जांच के दौरान पता चला है कि भोलानाथ यादव के चार बच्चे थे। उसके दो बेटियां वहां से करीब 100 मीटर दूर अपने दादा-दादी के पास रहते थे। भोलानाथ ने गांव में रेगहा पर करीब 7 एकड़ खेत ले रखा था। इसी में खेती कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अंदेशा है कि रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


रात 10 बजे के बाद हत्या की गई
SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुल्हाड़ी से वार किया गया है। उन्होंने बताया कि नैना के मोबाइल से पता चला है कि रात करीब 8.30 बजे कॉल आया था। उस पर करीब डेढ़ घंटे बात की गई है। यह 10 बजे के बाद का घटनाक्रम है। इतने अंधेरे में जो जान-पहचान का व्यक्ति है, वहीं वारदात कर सकता है। घर के लॉकर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए और गहने भी गायब हैं। 


छोटा भाई शक के घेरे में 
SP डॉ. पल्लव ने बताया कि कुल्हाड़ी पर फिंगर प्रिंट मिले हैं। जिसने किया है, वह घर की संरचाना को जानता है। कुल्हाड़ी कहां रखी थी, उसे पता था। प्रथम दृष्टया भाई पर संदेह है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतकों के शरीर पर कहीं भी स्ट्रगल मार्क्स नहीं है, ऐसे में लगता है कि कोई जान-पहचान का ही व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि 20 एकड़ का प्लॉट का बंटवारे के बाद कम-कम मिला। जमीन विवाद भी हो सकता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें