फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की आदि थी महिला: नशीला मंजन नहीं मिला तो पत्नी ने खाया जहर, सदमें में पति ने भी दे दी जान

Sat, 16 Dec 2023 08:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में गुड़ाखू (नशीला मंजन) नहीं लाने पर पति-पत्नी का विवाद हो गया। इसके बाद पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी जहर खाकर जान दे दी।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में पति और पत्नी ने जहर खराकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच दुकान से नशीला मंजन न लाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, सेमरिया गांव निवासी शत्रुहान गोड (40) की गुरुवार रात अपनी पत्नी सावित्री बाई (35) से दुकान से गुड़ाखू (नशीला मंजन) नहीं लाने पर विवाद हो गया। सावित्री बाई नशीला मंजन करती थी। मंजन नहीं लाने पर विवाद किया और इसके बाद जहर खाकर घर सामने पड़ी खाट पर लेट गई। वहीं, शत्रुहान गोड शुक्रवार की बकरी चराकर शाम के चार बजे घर आया तो देखा की उसकी पत्नी सो रही है और उठाने पर भी नहीं उठी। आसपास के लोगों को बुलाया गया तो पता चला सावित्री बाई मार चुकी थी। पुलिस को शुक्रवार की देर शाम सूचना दी गई। 

पत्नी की मौत होने से सदमे को शत्रुहन सह नहीं पाया और उसने भी जहर खा लिया। तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शत्रुहान के चार बच्चे हैं, जिनका नाम लाला (11), भूरी (9), बेगवा (7) और सुमन (3) हैं। दोनों पति-पत्नी के शव का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें