पुलिस की कार्रवाई के बाद कई प्रकार के अपराध सामने आ रहे हैं। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों पर पुलिस मुखबिर लगाकर और पेट्रोलिंग करके संबंधित आरोपियों के खिलाफ जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने 4 किलोग्राम गांजा के साथ रायपुर के हिस्ट्रीशीटर और अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना खमतराई के भनपुरी में ओव्हरब्रिज के नीचे शराब दुकान पास गांजा को बेचने के फिराक में आरोपी ग्राहक ढूंढ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें कि गांजा बेचने वाला आरोपी हिस्ट्रीशीटर है । खमतराई थाना का हिस्ट्रीशीटर आरोपी उदय जैन, जो हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित 15 से भी अधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज है।
पुलिस ने अंतर्राज्यीय आरोपी ओडिशा निवासी कोनाल दास को गांजा बेचते हुए पकड़ा है। उसके कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजे की कुल कीमत 20 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 318/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट रिपोर्ट दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 40 हजार रुपए है।