फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला: शासकीय महाविद्यालयों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवाएं नियमित

Fri, 06 Feb 2026 07:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत चार कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करते हुए उनकी सेवाओं को नियमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के संबंध में अहम प्रशासनिक निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत चार कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त करते हुए उनकी सेवाओं को नियमित कर दिया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त, उच्च शिक्षा कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों ने नियुक्ति के बाद निर्धारित परिवीक्षा अवधि के दौरान अपने दायित्वों का संतोषजनक निर्वहन किया। इस अवधि में उनके कार्य, आचरण और जिम्मेदारियों का मूल्यांकन सक्षम समिति द्वारा किया गया, जिसमें वे सभी मानकों पर खरे उतरे।

परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद संजय कुमार शर्मा, अमित कुमार, संदीप वाल्मिक और दिनेश कुमार निषाद की सेवाओं को नियमित करने की स्वीकृति दी गई है। विभाग का मानना है कि इस निर्णय से महाविद्यालयीन प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और कर्मचारियों के कार्य-उत्साह में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। संबंधित महाविद्यालयों और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें