फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार हाइवा ने दो छात्रों की ले ली जान: रायपुर में गुस्साएं ग्रामीणों हाइवा को किया आग के हवाल

Wed, 21 Aug 2024 03:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सड़क हादसा को देखकर गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवा को आग हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

 
यह घटना रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के उगेतरा-नवागांव खार के पास हुई है। दोनों छात्र स्कूल जाने के लिए निकले हुए थे। इस दौरान उगेतरा-नवागांव खार के पास तेज रफ्तार मुरूम से भरी हाइवा ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने हाइवा पर आग लगा दी। 

इस सड़क हादसे को लेकर आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि दोनों छात्र ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे। ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रही हाइवा ने छात्रों की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस सड़क हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां 10वीं के छात्र रूपेश साहू की मौत हो गई। वहीं धीरज सेन को इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया था, जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 9वीं के छात्र धीरज सेन की भी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हाइवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें