मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं की भी संभावना है।
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान सभी संभागों में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, वहीं सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली। सबसे अधिक वर्षा सूरजपुर जिले के ओड़गी में 69 मिमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। बादल छाए रहने और तेज़ हवाओं की भी संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली की गर्जना और चमक भी हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
विज्ञापन
मानसून द्रोणिका रेखा फिरोजपुर, अंबाला, नजीबाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया होते हुए बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक फैली है। पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में 1.5 किमी की ऊंचाई तक एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।