फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, छाया घना बादल, यहां बन रहा नया सिस्टम, जानें आपके शहर का हाल

Tue, 22 Jul 2025 09:42 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG Weather News: दरअसल, 24 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आज हल्की मध्यम बारिश हो रही है। घना बादल छाए हुए हैं। 23 जुलाई से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक एक दो जगह पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच दक्षिणी भागों के एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। दरअसल, 24 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी वायु चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण और उसके आसपास बना हुआ है। यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर झुका हुआ है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर जम्मू से वाराणसी और रांची होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है। 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बुधवार से झमाझम बारिश होने की संभावना है। एक दो जगह पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम निगम में रहने की संभावना है कहीं एक दूज जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 
विज्ञापन


प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और दुर्ग में हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। वहीं कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है वही एक दो जगह पर भारी-बड़ी दर्ज की गई है प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें