फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दीवार निर्माण होने के चलते भरा पानी, दो पक्षों में हुआ विवाद; लाठी-डंडों से हमला कर की युवक की हत्या

Mon, 21 Jul 2025 09:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाटापारा के मोपका गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में मनहरण और सुरजोतिन निषाद ने मनाराम निषाद पर लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोपका गांव में दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है। मोपका निवासी मनाराम निषाद ने अपने घर के सामने पानी जमा होने की शिकायत की। पानी जमा पड़ोसी मनहरण निषाद (60) और उनकी पत्नी सुरजोतिन निषाद (55) द्वारा बनाई जा रही दीवार के कारण हो रहा था। इस बात पर शुरू हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोपियों ने मनाराम पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। मनाराम की पत्नी कौशल्या निषाद को भी बचाव के दौरान चोटें आईं।

विज्ञापन


गंभीर हालत में मनाराम को बलौदाबाजार जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया गया। 19 जुलाई को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।भाटापारा ग्रामीण थाने में अपराध क्रमांक 470/2025, धारा 296, 115(1), 109(1), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मनहरण और सुरजोतिन निषाद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने आवेश में हत्या करना स्वीकार किया।

20 जुलाई 2025 को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों ने न्याय की मांग की है, और पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें