फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 38 डिग्री के करीब; फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं

Sat, 07 Mar 2026 10:28 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। दिन में तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर धीरे-धीरे तेज होने लगा है। दिन में तेज धूप और साफ आसमान के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में शुक्रवार को पूरे दिन मौसम शुष्क रहा और किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर के समय गर्मी का असर साफ महसूस किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शाम 5:30 बजे यह घटकर 24 प्रतिशत रह गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा और औसत हवा की गति करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जिससे गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव सहित कई जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है। इसी वजह से अगले एक से दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
7 मार्च को रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण दोपहर के समय गर्मी ज्यादा महसूस हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले सात दिनों के दौरान तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है। मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह में गर्मी का असर और स्पष्ट होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें