फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: रायपुर में धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, निकली शोभायात्रा, मंदिरों में गूंजा जय श्रीराम

Thu, 06 Apr 2023 11:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों से सुबह से ही श्रद्धालुगण पहुंचने लगे थे। देर रात मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान नगर के हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन
बजरंग बली की निकली शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों से सुबह से ही श्रद्धालुगण पहुंचने लगे थे। देर रात मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान नगर के हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। शाम को बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण शामिल हुए। सीएम भूपेश ने भी प्रदेशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी। 

विज्ञापन


सुबह से देर रात तक मंदिरों में जय श्री राम, जय हनुमान की गूंज सुनाई देती रही। 400 साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर गुढियारी के प्राचानी हनुमान मंदिर में हजारों की संख्या में लोग संकटमोचन के दर्शन करने पहुंचे। यहां के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान कई आयोजन किया गए। 

मंदिर ट्रस्ट के प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि सुबह भगवान की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे अभिषेक किया गया। यहां पर गर्मी को लेकर श्रद्धालुओं को ठंडाई वितरित की गई। शाम 7 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


वहीं रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित सर्व धर्मसंकट मोचन हनुमान मंदिर में दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विकास उपाध्याय मौजूद रहे। हनुमान मंदिर पंडरी मंडी गेट में भी भगवान की विशेष पूजा और धार्मिक अनुष्ठान हुए। यहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें