सूरजपुर जिले के घुई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम चाचीडांड में बुधवार सुबह हाथियों के दल ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को पटक दिया। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति शौच के लिए गया हुआ था। दो दिन पहले भी हाथियों के दल ने बकौना में एक युवक को मार दिया था।
जानकारी के अनुसार, सूरजपुर वन मंडल में इन दिनों 33 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसको लेकर वन विभाग जगह-जगह मुनादी कर रहा थी। इसी बीच बुधवार सुबह घुई परिक्षेत्र के रेवटी सर्कल में हाथियों के दल ने गोवर्धनपुर स्थित नदी के पास शौच के लिए गए चाचीडांड निवासी बोधन यादव (65) को अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, इससे पहले सोमवार को इन्हीं हाथियों के दल ने प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम बैकोना में ग्रामीण शिवमंगल (35) को पटक कर मार डाला था। वहीं, देर रात तक गांव में उत्पात मचाते हुए गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा था। इसमें वन विभाग के द्वारा खड़े जाने पर घुई रेंज में मंगलवार को यह दल प्रवेश किया था।