फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gariaband: राज्यपाल बोले- नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाएं अभियान, डेका ने रूद्राक्ष के पौधे का किया रोपण

Mon, 27 Jan 2025 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद

सार

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेन डेका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने जिले में  योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। 

विज्ञापन


राज्यपाल डेका ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आयोजित करने के सुझाव दिये। साथ ही हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सुझाव दिये। उन्होंने जिले में अवैध नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान की जानकारी लेकर मादक पदार्थो के रोकथाम के लिए विशेष निगरानी रखकर लगातार अभियान चलाने अधिकारियांे को प्रोत्साहित किया। राज्यपाल  डेका को कलेक्टर अग्रवाल ने जिले में जल जागरूकता अभियान, कृषक सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, वेस्ट मेनेजमेंट, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, गौरव गरियाबंद अभियान, महिला समूहों को सहायता एवं पीएम जनमन योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान स्कूली बच्चों को एनसीसी से जोड़कर प्रोत्साहित करने को कहा। जिससे समय प्रबंधन एवं अनुशासन की सीख बच्चों में बेहतर होगी। बैठक उपरांत राज्यपाल डेका को कलेक्टर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पैरा आर्ट से बनाए गए राज्यपाल की फेस फोटो कलाकृति भेंट किए। इस दौरान बैठक में राज्यपाल के संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, पुलिस अधीक्षक  निखिल कुमार राखेचा, डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ  जीआर मरकाम सहित जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।
 
टीबी मरीजों को प्रदान किया सुपोषण किट 
राज्यपाल  रमेन डेका ने जिले में टीबी के संबंध में चल रहे अभियान निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त सुपोषण किट प्रदान किये। साथ ही उनका स्वास्थ्य हाल-चाल पूछकर उनके बेहतर एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। इस दौरान राज्यपाल डेका ने मरीजों से चर्चा करते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं है, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल  डेका ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढऩे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी मुक्त जिले की दिशा में आगे बढ़ते हुए टीबी मरीजों की सहायता के लिए अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राज्यपाल ने किया पैधरोपण - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल डेका ने एक पेड़ मां के नाम पर रूद्राक्ष पौधा का किया रोपण
राज्यपाल रमेन डेका ने आज गरियाबंद जिला प्रवास के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के उद्यान परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया। उन्होंने पौधा रोपण कर वृक्षों को बचाने में अपना योगदान देने का आव्हान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगो को अपने घर एवं आसपास बड़ी संख्या में पेड़ लगाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पेड़ - पौधे प्रकृति की अमूल्य देन है। इनके संरक्षण एवं संवर्धन से पृथ्वी का विकास एवं जन जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण से भी निजात मिलती है। राज्यपाल ने शुद्ध हवा, पानी एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनो की बढ़ोत्तरी के लिए अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की अपील की। 

राज्यपाल डेका ने इस दौरान संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के उद्यान परिसर एवं विश्राम गृह में पुलिस के जवानों से मुलाकात कर आवश्यक चर्चा भी की। उन्होंने पुलिस के जवानों को लोगों की भलाई एवं सुरक्षा के लिए हर समय सक्रिय रहकर अपना कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने उद्यान परिसर में पुलिस के जवानों के साथ ग्रुप फोटो खिचाई। साथ ही देश सेवा में लगातार बेहतर कार्य करने के लिए जवानों की हौसला अफजाई भी की। इस दौरान राज्यपाल के संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम, कलेक्टर  दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक  निखिल कुमार राखेचा, डीएफओ  लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ  जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें