लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में होने वाले मतदान में छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर लोकसभा में भी वोटिंग होनी है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के मतदाता एवं केंद्र हैं जिसको लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है।
लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण में होने वाले मतदान में छत्तीसगढ़ के कोरबा और बिलासपुर लोकसभा में भी वोटिंग होनी है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दोनों ही लोकसभा क्षेत्र के मतदाता एवं केंद्र हैं जिसको लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। मतदान दल मतदान सामग्रियों के साथ रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के 306 मतदान केदो में निष्पक्ष शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए मतदान कर्मियों का दल आज सुबह जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित केंद्रों में पहुंच रहा था जिन्हें सभी प्रकार की मतदान सामग्रियां देकर मतदान केंद्र भेजने की तैयारियां प्रशासन ने कर ली है एवं लगातार मतदान कर्मियों को विदा किया जा रहा है। प्रशासन ने 74 रूट बनाए हैं जिसके लिए लगभग 100 छोटे वाहन जबकि 150 बस अधिगृहित किए गए हैं, जिसके लिए लगभग 1500 मतदान कर्मियों की तैनाती प्रशासन द्वारा की गई है।
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन ने केंद्रीय बल, सशस्त्र बल, पुलिस बल, वन कर्मियों सहित तमाम तरह के सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है वही आपातकालीन व्यवस्था से लेकर लगातार पेट्रोलियम की व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है साथ ही 1000 से अधिक सशस्त्र सुरक्षा बल की 10 कंपनियों के रूप में जिला प्रशासन को प्राप्त हुए हैं जिन्हें सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ संवेदन एवं अतिसंवेदन शील संवेदनशील क्षेत्रों में भी लगाया गया है।
विज्ञापन
साथ ही सशस्त्र बल से एरिया डोमिनेशन भी पुलिस प्रशासन कर रहा है, वही जिले में 30 संगवारी केंद्र बनाए गए हैं जिसमें सुरक्षाकर्मियों से लेकर मतदान कर्मी सभी महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिला वोटरों को मतदान केन्द्रों की ओर आकर्षित करना है।