GPM News: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, बीईओ की शिकायत पर किया गया सस्पेंड
Fri, 12 Jan 2024 09:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
सार
जिला शिक्षा अधिकारी ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के मरवाही ब्लाक में उन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है, जो शराब के नशे में स्कूल आते थे। बीईओ की शिकायत पर यर कार्रवाई की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के मरवाही ब्लाक में उन शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया है, जो शराब के नशे में स्कूल आते थे। बीईओ की शिकायत पर यर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पहला मामला है मरवाही विकास खंड के प्राथमिक शाला स्कूल मौहरीटोला (अमेरा टिकरा) का है, जहां पर पदस्थ सहायक शिक्षक सरजू सिंह धुर्वे जो हमेशा शराब के नशे में स्कूल आया करते थे। शराबी सहायक शिक्षक को अपनी आदत सुधारने के लिए चेतावनी भी देते हुए 2 वेतनवृद्धि रोका गया था। लेकिन उनकी आदत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद इनका शराब के नशे में स्कूल आने का वीडियो बनाकर भी ग्रामीणों ने वायरल कर दिया था, जिससे शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही थी। इससे पहले सरजू सिंह धुर्वे पहले प्राइमरी स्कूल झिरनापोड़ी गांव में पदस्थ थे, जहां 9 माह पहले स्कूल में शराब पार्टी करने के मामले में सस्पेंड हो चुके थे। माफी मांगने के बाद उसे प्राथमिक शाला स्कूल मौहरीटोला में बहाल किया गया था, पर उनकी आदत में सुधार नहीं आया।
वहीं, दूसरा मामला भी मरवाही ब्लाक के प्राथमिक शाला स्कूल छातापटपर, ग्राम पंचायत उसाड़ का है, जहां पर पदस्थ प्रधान पाठक रघुनाथ सिंह मार्को को शराब खोरी के कारण पूर्व में भी सस्पेंड किया जा चुका था, लेकिन अपनी गलती की माफी मांगने के बाद उन्हें फिर से बहाल कर दिया गया था। मगर हाल ही में मरवाही बीईओ दिलीप पटेल के द्वारा स्कूल का औचक निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक के आदत में सुधार नहीं पाया गया। इससे बीईओ ने प्रधान पाठक के साथ ही स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक पर नाराजगी जताते हुए, दोनों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुसंसा जिला शिक्षा अधिकारी से की।
विज्ञापन
जिसके बाद दोनों ही मामलों में प्रस्तावों के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री के द्वारा प्राथमिक शाला स्कूल मौहरीटोला के सहायक शिक्षक सरजू सिंह धुर्वे और प्राथमिक शाला स्कूल छातापटपर के प्रधान पाठक रघुनाथ सिंह मार्को को सस्पेंड कर दोनों को विकास खंड शिक्षा अधिकारी मरवाही में अटैच कर दिया गया है।