फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: रामापनिका की पिटाई से इलाज के दौरान हुई थी मौत, दो महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 01:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में वॉक करने गई महिलाओं की पिटाई से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के मामले में पेंड्रा पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में वॉक करने गई महिलाओं की पिटाई से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के मामले में पेंड्रा पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

दरअसल पूरा मामला बीते 8 मई का है जहां पेण्ड्रा थाना क्षेत्र में रामापनिका बाइक में सवार होकर पेंड्रा से अपने घर आमाडांड जा रहा था। इसी दौरान बसंतपुर में रहने वाली साहू परिवार की दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर सड़क में टहल रहीं थी। इसी दौरान बच्चा अचानक सड़क में दौड़ पड़ा जिसे बचाने के लिए बाइक सवार ने अपनी बाइक दूसरी और घुमा दी जिससे सड़क पर घूम रही महिला से टकरा गई। इसी बात को लेकर महिला ने परिजनों को बुला लिया फिर सबने मिलकर युवक को इतना पीटा की इसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

घटना के बाद पेण्ड्रा पुलिस ने मामले में अस्पताल से मिले मेमू के आधार और प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों के बयान के आधार पर दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें