कांग्रेस विधायक के खिलाफ पार्टी नेताओं ने खोला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी से खुद को मरवाही विधानसभा उमीदवार बतलाने वाले दर्जन भर नेताओं ने वर्तमान मरवाही विधायक के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है और जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया है कि तत्कालीन विधायक को हटाए जाने का ज्ञापन सौपा है। जिलाध्यक्ष ने भी ज्ञापन को कांग्रेस फोरम तक पहुंचाने की बात कही है। विधायक ने मामले में कहा है कि विधायक तो एक होता है बाकी तो साथ मे रहते हैं असन्तोष किस बात का है वो तो वहीं बतला सकते हैं।
मरवाही विधानसभा में वर्तमान विधायक डॉ. केके धुव्र के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। आज मरवाही विधानसभा कांग्रेस के दर्जनभर दावेदार जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमे मरवाही विधानसभा में तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. के.के. ध्रुव को हटाये जाने बावत शेष समस्त दावेदारों की ओर से निवेदन पत्र सौपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधायक डॉ. केके ध्रुव स्थानीय न होकर बलौदाबाजार के रहने वाले हैं जिनका मरवाही विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कोई लगाव नही है और न ही वे इस क्षेत्र का विकास करने में कोई दिलचस्पी रखते हैं।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकताओं को न जानते है और न ही पहचानते हैं बल्कि सदैव ठेकेदार जैसे अवसरवादी लोगों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित रहते हैं। इनके द्वारा भारतीय जनता पार्टी समर्थक ठेकेदारों को क्षेत्र का काम दिया जाता है। और ये चंद लोगों के हाथों के कठपुलती होकर सदैव गुटबाजी में लिप्त रहते हैं। मरवाही की जनता का इन्होने एक भी काम नही किया है। क्षेत्र में जो भी काम संचालित है वह भूपेश सरकार के द्वारा किये जाने वाला जनहित का कार्य है। क्षेत्र में स्थानीय विधायक के खिलाफ कॉफी जन आक्रोश है।
नेताओं ने विधायक के खिलाफ ज्ञापन दिए जाने के मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा पार्टी है सभी को अपनी बात कहने का हक है कांग्रेस के लोगों ने उन्हें ज्ञापन सौपा है। वहीं मामले में मरवाही के वर्तमान विधायक डॉ के के धुव्र ने कहा है पार्टी के सभी लोग हैं और उन्हें अपनी अपनी मांग रखने का अधिकार है।