फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम वन गमन पथ: लखन घाट सहित अन्य पौराणिक स्थलों को करें शामिल, साध्वी भाग्यश्री ने सरकार से की मांग

Mon, 28 Aug 2023 09:17 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

श्रीरामचरितमानस कथा मर्मज्ञ पूज्य साध्वी भाग्यश्री देवी ने पेंड्रा आगमन के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को लखन घाट सहित अन्य चिन्हित स्थलों को श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
साध्वी भाग्यश्री देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी ने वनवास के दौरान सबसे ज्यादा समय छत्तीसगढ़ में गुजारा था। इस पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ का निर्माण करके सराहनीय कार्य कर रही है। श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बहने वाली सोन नदी तट पर स्थित तीर्थ स्थान लखन घाट सहित अन्य पौराणिक स्थलों को शामिल नहीं किया गया है। जबकि उनके यहां से गुजरने और रुकने के प्रमाण मौजूद हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार को लखन घाट सहित अन्य चिन्हित स्थलों को श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया जाना चाहिए। ये विचार श्रीरामचरितमानस कथा मर्मज्ञ साध्वी भाग्यश्री देवी ने पेंड्रा आगमन के दौरान व्यक्त किये।

साध्वी भाग्यश्री देवी झांसी उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ में श्रीराम वन गमन मार्ग का भ्रमण करते पेंड्रा पहुंची थी। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने सोन नदी के लखन घाट, रामघाट और सीता घाट सहित अन्य पौराणिक स्थान का भ्रमण एवं दर्शन किया। साध्वी भाग्यश्री ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ के हरिचौका से अपनी यात्रा प्रारंभ की है और छत्तीसगढ़ के हिस्से में स्थित राम वन गमन मार्ग का भ्रमण एवं दर्शन करने निकली हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह जानकर बड़ी खुशी हुई कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में वनवासी राम जिन-जिन स्थानों से होकर गुजरे हैं और जहां रुके हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर उन्हें विकसित कर रही है। भगवान श्रीराम से जुड़ी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का यह काम अत्यंत सराहनीय है।
 
साध्वी भाग्यश्री देवी ने कहा कि श्रीराम वन गमन मार्ग भ्रमण एवं दर्शन करते-करते गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के उत्तर में स्थित लखन घाट जो सोन नदी का प्रमुख घाट है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि श्रीराम वन गमन पर्यटन परिपथ में लखन घाट सहित गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के उन पौराणिक स्थान को भी जोड़ा जाना चाहिए, जहां से वनवासी भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण गुजरे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है, ऐसे में भगवान श्रीराम की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने का जो पुण्य कार्य छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार कर रही है, 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें