गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के नौ सदस्य बीमार हो गए, सभी को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के नौ सदस्य बीमार हो गए, सभी को उल्टी दस्त की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है। दो की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है जबकि दो साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में कटहल खाने से भी एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बारिश के शुरू होने के बाद बरसात के दिनों में जंगली सब्जी खाने और उसके बाद तबीयत बिगड़ने का मामला अब आम हो चला है। इससे पहले जांजगीर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। ताजा मामला मरवाही का है जहां एक ही परिवार के नौ सदस्य जहरीला मशरूम खाने के बाद फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए।
परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है, जबकि तीन साल की बच्ची की अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई वही दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मरवाही से ही दूसरे मामले में कटहल खाने के बाद एक शख्स प्वॉइजनिंग का शिकार हो गया जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया है।