फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: 24 फरवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा, मोदी करेंगे योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद

Fri, 23 Feb 2024 09:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लाभार्थियों से वर्चुअल तौर पर जुड़ेंगे और संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 24 फरवरी को आयुष कॉलेज मैदान मरवाही में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोगों से जुड़ेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे।

विज्ञापन


कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने कार्यक्रम की तैयारी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, मंच, टेंट, पेयजल, विद्युत, साउंड सिस्टम एवं माइक, एलईडी पैनल, बैठक व्यवस्था, मेगा स्वास्थ्य शिविर, हितग्राहियों को लाने ले जाने की व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है।

उन्होने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी मरवाही दिलेराम डाहिरे को नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए के पी तेंदुलकर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहली किस्त जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें