फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या: पानी मांगने के बाहने घर में घुसा, वारदात के बाद मौके से फरार, बच्चों ने बताई आखों-देखी

Fri, 26 Jul 2024 02:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में हत्या के मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर अंधे कत्ल की वारदात सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव उसके ही घर के पास मिला है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में हत्या के मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर अंधे कत्ल की वारदात सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव उसके ही घर के पास मिला है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतका के बच्चों ने आरोपी के हाथ मे चाकू जैसा हथियार देखा है। वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। गौरेला पुलिस के साथ साइबर सेल डॉग स्कोर्ट व फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

गौरेला थाना क्षेत्र एक बार फिर अंधे कत्ल की वारदात से सहम गया है। जहां पर छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की सीमा से लगे हुए गांव खैरझिठी गांव की रहने वाली महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। शव महिला के घर के पास से ही पुलिस ने बरामद किया किया है। वही महिला के साथ दुष्कर्म के बाद धारदार हथियार से हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतिका के बच्चों ने आरोपी के हाथ मे चाकू जैसा हथियार भी देखा है। 

बच्चों के अनुसार आरोपी पानी मांगने के बहाने घर मे दाखिल हुआ और उसके बाद उसने मृतिका को खींच कर जबरदस्ती घर से कुछ दूर पेड़ के पास ले जाकर उसके साथ गलत काम किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद अज्ञात आरोपी फरार हो गया है। वही घटना की जानकारी मिलते ही गौरेला की पुलिस,साइबर सेल,फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम के साथ डॉग स्कोर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस मामले में पंचनामा और शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद ही मामले में सही बात सामने आने की बात कह रही है। वही घटना के दौरान मृतिका के बच्चों ने अज्ञात आरोपी को हाथ मे चाकू जैसा धारदार हथियार रखे वहां से भागते देखा है। फिलहाल पुलिस टीम सभी दिशाओं में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पतासाजी में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें