फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों पर चुनावी दावेदारी: न घोषणा हुई, न टिकट का पता, लेकिन छत्तीसगढ़ में वॉल पेटिंग कराकर बन रहे उम्मीदवार

Tue, 16 May 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

मरवाही क्षेत्र में जहां भाजपा के नेताओ के नाम के साथ स्थानीय दावेदारी वाले नाम दीवारों पर हैं, तो कांग्रेस की ओर से सीटिंग विधायक के नाम की वॉल पेटिंग दिखाई दे रही है। कोटा विधानसभा सीट पर भी ऐसी ही स्थिति है। इस सीट का 30 फीसदी हिस्सा ही जिले में आता है, पर कांग्रेस से कई दावेदारों के नाम दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
नेताओं की ओर से कराई गई वॉल पेंटिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक संभावित हैं। अभी तक न तो घोषणा हुई है और न ही किसी पार्टी ने अपने उम्मीदवार तय किए हैं। चुनावी टिकटों की बात तो दूर है, लेकिन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में नेता अभी से दीवारों पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। वॉल पेंटिंग के जरिए राजनीतिक दलों का प्रचार शुरू हो गया है। इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में वॉट पेंटिंग कराने वालों का नाम भी है। इसमें खुद को उम्मीदवार बताने से भी नेता पीछे नहीं हैं। इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन


जिले की मरवाही विधानसभा और कोटा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में इन वॉल पेंटिंग को आसानी से देखा जा सकता है। इन पेंटिंग में बकायदा पार्टी के चुनाव निशान के साथ नेता दावेदारी पेश कर रहे हैं। मरवाही क्षेत्र में जहां भाजपा के नेताओ के नाम के साथ स्थानीय दावेदारी वाले नाम दीवारों पर हैं, तो कांग्रेस की ओर से सीटिंग विधायक के नाम की वॉल पेटिंग दिखाई दे रही है। कोटा विधानसभा सीट पर भी ऐसी ही स्थिति है। इस सीट का 30 फीसदी हिस्सा ही जिले में आता है, पर कांग्रेस से कई दावेदारों के नाम दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वॉल पेंटिंग करने वाले जीत राम यादव बताते हैं कि कांग्रेस की ओर से उन्हें पेंटिंग की जिम्मेदारी दी गई है। कई क्षेत्रों में उनके पास काम है। ऐसे में आने वाले दिनों में कौन सी पार्टी, किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगी, यह तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल इसे लेकर जहां दीवारों पर राजनीतिक वॉर जारी है, वहीं पोस्टर और फ्लैक्स के समय में वॉल पेंटिंग करने वालों को भी काम मिल गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें