फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurela Pendra Marwahi: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण

Fri, 02 Jun 2023 09:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव कर्मा जिम्पा भूटिया गौरेला विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत लमना और मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़ई में नव निर्मित अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने अमृत सरोवरों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव भूटिया ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के अमृत सरोवर लमना और मड़ई का निरीक्षण किया। लबालब जलभराव के लिए अमृत सरोवर मड़ई की गहराई बढ़ाने दिए निर्देश दिए और सरोवर की उपयोगिता सहित आजीविका गतिविधियों के संबंध में समूह की महिलाओं से चर्चा भी की। साथ ही व्यवसायिक प्रशिक्षण लेने और स्वरोजगार अपना कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को सलाह दी।

विज्ञापन

दरअसल ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव कर्मा जिम्पा भूटिया गौरेला विकासखंड के दूरस्थ ग्राम पंचायत लमना और मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़ई में नव निर्मित अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। उन्होने अमृत सरोवरों का निर्माण निर्धारित मापदंडों और केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार होने के तहत सरोवर का इस्टीमेट, क्षेत्रफल, गहराई, जलभराव का स्रोत, कैच ट्रीटमेंट एरिया का प्लान, सरोवर निर्माण में महिला समूहों की सहभागिता, सरोवर की उपयोगिता की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होने लबालब जलभराव के लिए अमृत सरोवर मड़ई की गहराई बढ़ाने के भी निर्देश दिए। भूटिया ने मौके पर ही मूल्यांकन प्रतिवेदन मोबाइल एप्प के माध्यम से ग्रामीण विकास मंत्रालय को भी जानकारी दी।


केंद्रीय संयुक्त सचिव भूटिया ने लमना की वंदना महिला स्व सहायता समूह और मड़ई की हरियाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर सरोवर निर्माण में उनकी सहभागिता और सरोवर की उपयोगिता के बारे में पूछताछ की। महिलाओं ने सरोवर का उपयोग मछली पालन, निस्तार, सामाजिक कार्यो, सिंचाई, सरोवर के मेंढ़ों पर छायादार एवं फलदार पौध रोपण करने आदि की जानकरी दी। भूटिया ने महिलाओं से मिलकर प्रसंन्ता व्यक्त की उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालण ग्रामीणों की सुख-सुविधा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होने केंद्र सरकार द्वारा लखपति दीदी नाम की योजना चलाने की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत समूह की प्रत्येक महिला को हर महीने 10 हजार रूपए कमाने की मुहिम चल रही है। 

विज्ञापन

केंद्रीय संयुक्त सचिव भूटिया ने कहा कि इस योजना के तहत देश भर में 10 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। अब तक लगभग 8 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को कौशल विकास एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण को लेकर बैंको से लोन लेने और ब्यूटीशियन, सिलाई, कैटरिंग, टेंट आदि विभिन्न व्यवसाय के जरिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास विभाग रायपुर से आए संयुक्त आयुक्त दीपक शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता विनय गुप्ता, और जिला कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया सहित जिले के आलाधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें