फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM Accident: तेज रफ्तार का कहर, टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक से पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत और चार घायल

Tue, 21 Apr 2026 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

बीती शाम मरवाही-लोहारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने पांच दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि चंद्रा और बाइक चालक दुर्गेश यादव की मौत हो गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, वजह तेज रफ्तार और लापरवाही है।
विज्ञापन
गौरेला पेंड्रा मरवाही में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक रूप सामने आया है। मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गांव निवासी दुर्गेश यादव ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। सोमवार की शाम वह अपने घर से मरवाही जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।

विज्ञापन


मरवाही-लोहारी मुख्य मार्ग पर महादेव वाटिका के सामने सड़क किनारे टहल रहे पांच दोस्तों को बाइक चालक दुर्गेश यादव ने अपनी तेज रफ्तार बाइक से पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों युवक सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में रवि चंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ईश्वर केवट और कृष्णा केवट को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। वहीं, आदित्य केवट का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया, जबकि योगेश्वर केवट का हाथ टूट गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक चालक दुर्गेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को तत्काल मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद रवि चंद्रा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश यादव सहित अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान बाइक चालक दुर्गेश यादव की भी मौत हो गई।

घायल आदित्य और योगेश्वर ने बताया कि बाइक अत्यधिक रफ्तार में थी और अचानक पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे संभल नहीं पाए। मरवाही पुलिस फिलहाल मामले में अपराध दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें