फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम:पीएमजीएसवाई के तहत जिले को मिली 9 सड़कें, सीएम साय ने किया शिलान्यास

Fri, 17 Apr 2026 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 का शुभारंभ करते हुए राज्यभर में 2,225 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 774 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के तहत जिले को मिली 9 सड़के।।।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-4 का शुभारंभ करते हुए राज्यभर में 2,225 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 774 सड़कों का वर्चुअल शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्वास्थ्य, शिक्षा व कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जहां मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी तथा जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

फेज-4 के तहत राज्य में कुल 2,426.875 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों को स्वीकृति दी गई है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 25.4 किलोमीटर लंबाई की 9 सड़कों के निर्माण के लिए 2,452.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में जिन सड़कों का निर्माण होगा, उनमें हरिपुर मुख्य मार्ग (4 किमी), देवरगांव से आमाखोला (1 किमी), साल्हेघोरी से ठेंगरापानी (1.5 किमी), अमरपुर से गिरारी कदमटोला (3.40 किमी), गढ़ाटोला से कटरुटोला (2.5 किमी), मुख्य मार्ग से भर्राटोला (2.70 किमी), कटरा से चिल्हानटोला (4.5 किमी), कटरारोड से गाड़ी ढलान (4 किमी) और नाका से टिपकापानी (1.8 किमी) शामिल हैं। इन सड़कों के निर्माण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें