फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: खिलाड़ियों के लिए 20 दिन पहले से ही हो जाएगा रिजर्वेशन, डीपीआई ने डीईओ और खेल अधिकारियों को किया निर्देशित

Thu, 28 Dec 2023 05:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

मामले को डीपीआई सुनील कुमार जैन ने गंभीरता से लिया। उन्होंने आदेश जारी कर सभी डीईओ एवं खेल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य से बाहर जाने वाली टीम के खिलाड़ियों के टिकट आयोजन से 20 दिन पहले रिजर्वेशन करा लिए जाएं।
विज्ञापन
खिलाड़ी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ की 51 छात्राओं ने 22 दिसंबर को दिल्ली गईं थी। इन छात्राओं ने दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक का सफर छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बिना आरक्षित सीटों के किया था। 51 खिलाड़ी छात्राएं ट्रेन के वॉशरूम और उसके सामने फर्श पर बैठकर छत्तीसगढ़ तक का सफर किया था। 

विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग ने शालेय खेल में हिस्सा लेने के लिए दूसरे राज्य या शहर जाने वाले टीम के खिलाड़ियों को आने-जाने की सुविधा देगी। अब 20 दिन पहले ही ट्रेन में रिजर्वेशन कराया जाएगा, जिससे कि खिलाड़ी कंफर्म टिकट पर यात्रा कर सकें। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने निर्देश जारी करने के साथ ही फंड भी जारी कर दिया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भी इस मामले में पहल की जा रही है।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल में भाग लेने दिल्ली गईं छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ियों का रिजर्वेशन टिकट कन्फर्म नहीं होने के कारण इन महिला खिलाड़ियों को कड़ाके की ठंड में ट्रेन के टॉयलेट के पास गंदगी में बैठकर दिल्ली से छत्तीसगढ़ तक का 17 घंटे का सफर तय करना पड़ा था। यदि महिला खिलाड़ियों के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन मिलता तो उन्हें ये परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
विज्ञापन


मामले को डीपीआई सुनील कुमार जैन ने गंभीरता से लिया। उन्होंने आदेश जारी कर सभी डीईओ एवं खेल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य से बाहर जाने वाली टीम के खिलाड़ियों के टिकट आयोजन से 20 दिन पहले रिजर्वेशन करा लिए जाएं। इसके लिए उन्होंने स्थानीय मद का इस्तेमाल करने के लिए भी निर्देश दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर संचालक सुनील जैन ने आदेश जारी किया है कि खिलाड़ियों के जाने से पहले जोन की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। इस वजह से खिलाड़ियों को बर्थ नहीं मिल पाया। इस पर एसजीएफआई अध्यक्ष ने रेलवे से समन्वय बनाने की बात कही है, ताकि खिलाड़ियों को बर्थ मिल सके। इसके अलावा आगामी 67 वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए संचालनालय से राशि भी जारी कर दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा ज़ारी आदेश में समस्त संयुक्त संचालक, शिक्षा संभागीय कार्यालय और समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा है कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश दल की सहभागिता एवं राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिता आयोजित होती हैं तो प्रतियोगिताओं में प्रदेश दलों की सहभागिता के लिए आवंटन संबंधित संयुक्त संचालकों/जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया जा चुका है।

इसी प्रकार प्रदेश में आयोजित होने वाली सात राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिताओं का आवंटन संबंधित संयुक्त संचालकों, जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया जा चुका है। यह उल्लेखनीय है कि ई कोष सर्वर दिनांक 30 नवंबर 2023 के पश्चात अभी तक नही खुला है, जिसके कारण आवंटित राशि को सर्बर में अंकित नही की जा सकी है। यद्यपि विभाग से आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

अतः निर्देशित किया जाता है कि आवंटित राशि अनुसार संबंधित दल प्रबंधकों को अन्य मद से राशि उपलब्ध कराई जाने की व्यवस्था की जावें ताकि प्रदेश दल राष्ट्रीय शालेय, प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। इसी प्रकार प्रदेश में आयोजित की जा रही राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिताओं का भी सुचारू रूप से आयोजन किया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रदेश दल राष्ट्रीय शालेय कीडा प्रतियोगिता में सहभागिता से वंचित न हों।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें