फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: 2 जनवरी को मिले शव के मामले में खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Fri, 31 Jan 2025 02:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेण्ड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोननदी चेक डेम के पास बीते 02 जनवरी 2025 को सलीम खान (57 वर्ष, निवासी सेवरा दुबटिया) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेण्ड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोननदी चेक डेम के पास बीते 02 जनवरी 2025 को सलीम खान (57 वर्ष, निवासी सेवरा दुबटिया) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों नेतृत्व में साइबर सेल और थाना पेंड्रा की संयुक्त टीम गठित की गई,जांच क्रम में हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर मामले का खुलासा किया है साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी इलाके का था जहां पर बीते दो जनवरी को सोननदी स्टॉप डेम के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला,शव की शिनाख्त पेंड्रा के दुबटिया निवासी 57 वर्षीय सलीम खान के रूप में हुई। घटना स्थल के पास खून के भी कुछ निशान मिले थे पुलिस अधिकारियों ने मामले में टीम गठित कर इस हत्या के मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध सेवरा दुबटिया निवासी नरेन्द्र उर्फ छोटू यादव (21 वर्ष, निवासी सेवरा दुबटिया) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि नरेंद्र उर्फ छोटू यादव अपने मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप की मृत्यु का बदला लेने के लिए सलीम खान की हत्या योजनाबद्ध तरीके से कर दी थी।

आठ महीने पहले आरोपी के मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप और मृतक सलीम खान एक साथ बिलासपुर जा रहे थे, जब रास्ते में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से आलोक की मौत हो गई थी। लेकिन आलोक कश्यप का मुंहबोला भतीजा नरेन्द्र इसे दुर्घटना मानने को तैयार नहीं था और सलीम को इसके लिए दोषी ठहरा रहा था और इसी बात को लेकर आरोपी नरेंद्र उर्फ छोटू यादव ने हत्या की साजिश रची और 1 जनवरी 2025 को नरेन्द्र यादव ने न्यू ईयर पार्टी के बहाने सलीम खान को अपने ऑटो में बैठाया और कुछ अन्य युवकों के साथ पिकनिक मनाने ग्राम कुडकई के पीछे निगवा डोंगरी जंगल ले गया।
विज्ञापन


वहां पर चावल, मुर्गा और शराब का इंतजाम किया गया और सलीम को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाई जब सलीम ने आरोपी के चाचा के साथ हुई घटना के बारे में कोई अपराध की बात कबूल नहीं की तो बाकी दोस्तों के जाने के बाद और नशा करने के बहाने आरोपी सलीम को अकेले सोन नदी के चेक डैम के पास अपनी ऑटो में लेकर गया। नशे की हालत में नरेन्द्र ने सलीम से जबरदस्ती आलोक कश्यप की मौत का सच उगलवाने की कोशिश की जिस दौरान गुस्से में आकर आरोपी नरेंद्र ने सलीम के साथ मारपीट की और फिर उसे सोननदी चेक डेम पर 25-30 फीट गहरे खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। 

मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया मामले में पुलिस ने घटना से जुड़े खून से सना गमछा और ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया है। जप्त साक्ष्यों को वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजा जा जा रहा है और जांच जारी है। मामले में धारा 103, 238 बीएनएस (हत्या और साक्ष्य छुपाने का अपराध) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेन्द्र यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें