गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज, संगीन मामलों के अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई।।आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने टीम बनाकर लंबे समय से फरार वारंटियों को पकड़ने में मिली सफलता।

विज्ञापन
जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर आचार संहिता लागू होते ही स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय और रेंज पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक आईपीएस भावना गुप्ता के निर्देशन में इस अभियान को पूरी सख्ती और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान के तहत अब तक 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें थाना मरवाही और थाना पेंड्रा द्वारा 8-8, तथा थाना गौरेला व साइबर सेल द्वारा 6 वारंटी पकड़े गए हैं। इस अभियान के तहत कई संगीन मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।