मृतक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में हुई है। युवक ट्रक चलाने का काम करता था और वो पीडीएस की गाड़ी चलाता था। वहीं परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही में युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। जहां युवक के शरीर में कई जगह चोट लगी हुई है। मृतक की शिनाख्त पेंड्रा निवासी के रूप में हुई है। युवक ट्रक चलाने का काम करता था और वो पीडीएस की गाड़ी चलाता था। वहीं परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दरअसल पूरा मामला जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पेंड्रा गौरेला मुख्यमार्ग पर बंद पड़े कृपाराम पेट्रोल पंप परिसर में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक की शिनाख्त पेंड्रा के नया बस स्टैंड निवासी ओमप्रकाश जैतवार पिता श्रीराम चरण जैतवार उम्र 48 वर्ष, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक जिले के तरईगांव में परिवार सहित रहता था। साथ ही युवक पीडीएस राशन की गाड़ी का ट्रक चालक था। वहीं मृतक के चेहरे और शरीर में चोट के निशान हैं। साथ ही परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुऐ निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।