डीएवी स्कूल में कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा शताक्षी तिवारी जिले मे बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने की दिशा में बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों को हेलमेट वितरण कर यातायात सुरक्षा मुहिम अभियान चलाकर एक अनूठी मिसाल पेश की।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ज्यादातर हादसों में मोटरसाइकिल चालकों की मौतें उनके सर पर लगे चोट से होती हैं। ऐसे में मरवाही की रहने वाली कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ऐसे सड़क हादसों में लोगो की जान न जाए इस लिए अपने 16वें जन्मदिवस पर मरवाही थाने पहुंचकर बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 16 लोगों को हेलमेट वितरण किया इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले की पुलिस कप्तान ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र और अवार्ड देकर छात्रा को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
मरवाही की रहने वाली और डीएवी स्कूल में कक्षा 11वीं की पढ़ाई करने वाली छात्रा शताक्षी तिवारी जिले मे बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने की दिशा में बीते दिनों मरवाही थाना में अपने जन्म दिवस पर बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले चालको को हेलमेट वितरण कर यातायात सुरक्षा मुहिम अभियान चलाकर एक अनूठा मिसाल पेश किया है। शताक्षी ने 16वें जन्मदिन पर मरवाही थाने अपने परिजनों के साथ पहुची जहा पर वह बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले 16 चालकों को हेलमेट वितरण किया।
छात्रा शताक्षी तिवारी को जिला गौरेला पेड्रा मरवाही की पुलिस कप्तान भावना गुप्ता के द्वारा सुगम यातायात को लेकर हेलमेट मुहिम को बढ़ावा देने के लिए प्रशस्ति पत्र और अवार्ड देकर सम्मानित किया है।