फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में हाथियों का उत्पात: दीवार तोड़कर देर रात घरों में घुसे 5 हाथी, राशन-धान खा गए, फ्रिज, कूलर तक तोड़े

Thu, 29 Jun 2023 02:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहा है। वन विभाग का कहना है कि इस बार पहुंचे पांचों हाथी दंतैल हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
हाथियों ने घरों की दीवार तोड़ दी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में बुधवार देर रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। पांच हाथियों का दल गांवों में घुस गया और कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार तोड़कर घरों में घुसे हाथियों ने अंदर रखे राशन और धान खा गए। घरों में रखे फ्रिज, कूलर सहित अन्य सामान तहस-नहस कर दिया। सूचना मिलने पर अगले दिन गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। हाथियों के इस तरह से हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। वहीं वन विभाग के अफसर निगरानी की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मरवाही वन परिक्षेत्र में पिछले एक महीने से पांच हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इस दौरान उनक उत्पात जारी है। अब बुधवार रात हाथियों ने गांव में एक साथ कई मकानों को निशाना बनाया। इनमें कच्चे और पक्के मकान दोनों शामिल हैं। मकानों के अंदर घुसे हाथियों ने भंडार किए गए महुआ, धान और अन्य खाद्य सामग्रियों को चट कर लिया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद राहत राशि जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन






दरअसल, मानसून आने के साथ-साथ किसानों के सामने खेती को लेकर भी दबाव बढ? गया है। उनके लिए खेतों को तैयार करना जरूरी है। धान बीज की व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में हाथियों की आमद से किसान परेशान हैं। वहीं वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दे रहा है। वन विभाग का कहना है कि इस बार पहुंचे पांचों हाथी दंतैल हैं। जिसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से हाथियों के लिए जो तालाब बनाए गए हैं हाथी उनका उपयोग कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें