फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh election 2023: कांग्रेस के सभी सिपाही मिलकर करेंगे काम, केके ध्रुव बोले- जल्द दूर होगी नाराजगी

Wed, 25 Oct 2023 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

कांग्रेस में नाराजगी को लेकर पेंड्रा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता जो संगठन में काम कर रहे थे वह टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं इसलिए मेरा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के सभी सिपाही मिलकर करेंगे काम- केके ध्रुव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक डॉ. केके ध्रुव ने खुद को दोबारा कांग्रेस से टिकट मिलने पर नाराज कांग्रेसियों के विरोध को तात्कालिक नाराजगी बताते हुए कहा कि सभी कांग्रेस के सिपाही हैं सभी मिलजुल कर कांग्रेस को जीताने के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस में नाराजगी को लेकर पेंड्रा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि कुछ कांग्रेसी नेता जो संगठन में काम कर रहे थे वह टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं इसलिए मेरा विरोध कर रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराजगी कोई नई बात नहीं है परंतु टिकट तो किसी एक को ही मिलता है कांग्रेस पार्टी के सर्वे के हिसाब से मुझे टिकट दिया गया है और मैं कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में मरवाही विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी हूं। 


विरोध स्वरूप कांग्रेस से इस्तीफा के सवाल पर डॉक्टर केके ध्रुव ने कहा कि हर व्यक्ति का कुछ ना कुछ व्यक्तिगत प्रभाव तो होता ही है लेकिन जनता समझदार है। मैं छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज एवं लोक कल्याणकारी नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जा रहा हूं। मरवाही उपचुनाव के बाद ढाई साल के अल्प कार्यकाल में मरवाही क्षेत्र में विकास के काफी काम हुए हैं जो लोग विरोध कर रहे हैं वे लोग भी मेरे साथ संगठन में साथी रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि नामांकन भरने तक एवं बाद में सभी लोग हम मिलजुल कर कांग्रेस को जीताने का काम करेंगे।

 

विज्ञापन

डॉ. केके ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में काफी अच्छा काम किया है। अभी एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही है जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिलेगा। डॉ. केके ध्रुव ने जानकारी दी की वह आगामी 26 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें