जैव विविधता देखने पहुंचा छात्र-छात्राओं का दल।
- फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की बारिश के दौरान होने वाली वृहत जैव विविधताओं में बदलाव को देखने प्रदेश के अलग-अलग महाविद्यालय से छात्र छात्राओं का दल मरवाही पहुंचा। पहले दिन 15 छात्राओं के दल ने रीपा ट्रैकिंग और टूरिज्म कन्सलटेन्ट की ओर सेआयोजित जंगल ट्रैकिंग में हिस्सा लिया। ट्रैकिंग के दौरान औषधीय पौधों की पहचान की।
छात्राओं के दल ने बंशीताल रीपा केंद्र से होते हुए पर्यटन सर्किट में शामिल चुन्हा दाई सेमरदर्री तक सात किमी की ट्रेकिंग की। दूसरे दिन छात्रों व वन्य प्रेमियों के दल ने परेवा पाट की खुली गुफा में ट्रेकिंग कर रीपा सेंटर बंशीताल में नाइट कैंपिंग की। पर्यटन और वृहत जैव विविधता को देखने के दो दिन के कार्यक्रम में शामिल दलों ने बताया की जिले में पर्यटन की बड़ी संभावना है। यहां के जंगलों में औषधीय गुणों से भरे पेड़ों की भरमार है।