फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: मतदान ड्यूटी में लगे सहायक ग्रेड 3 निलंबित, काम के दौरान शराब पीने के आरोप में हुई कार्रवाई

Mon, 17 Feb 2025 06:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा- मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान लापरवाही के आरोप में प्रशांत विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 हुए निलंबित। पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 2 के रूप में नेवसा ग्राम पंचायत में तैनाती थी। 
विज्ञापन
शराब पीकर कार्य करने वाले सहायक ग्रेड तीन निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान लापरवाही के आरोप में प्रशांत विश्वकर्मा सहायक ग्रेड 3 हुए निलंबित। पंचायत चुनाव के दौरान मतदान अधिकारी क्रमांक 2 के रूप में नेवसा ग्राम पंचायत में थी तैनाती, मतदान के दौरान ड्यूटी हावर में शराब पीने के आरोप में किए गए निलंबित। 

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में शांतिपूर्ण मतदान करने के लिए प्रशासन ने गौरेला विकासखंड के नेवस में मतदान अधिकारी क्रमांक 2 प्रशांत विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया, प्रशांत विश्वकर्मा मतदान के दौरान ड्यूटी आवर में शराब पिए हुए थे जब सेक्टर अधिकारी भ्रमण पर थे उसे दौरान प्रशांत विश्वकर्मा को शराब पिया हुआ देखकर एवं ग्रामीणों से मिली शिकायत के बाद उनके द्वारा लापरवाही बरतने की रिपोर्ट उन्होंने तुरंत रिटर्निंग ऑफिसर को दी।

रिटर्निंग ऑफिसर ने शासकीय कर्मचारी के इस कृत को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर के पास लिखित रूप में पहुंचाया,  जिसके बाद जिला कलेक्टर ने मामले पर संज्ञान लेते हुए  सहायक ग्रेड 3 प्रशांत विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें