फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: एक बार फिर दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक और बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत

Sun, 16 Feb 2025 05:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,गौरेला पेन्ड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के पेंड्रा में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के पेंड्रा में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है मृतक की पहचान कोरबा जिले के कोडगार गांव निवासी रमन पेंद्रो के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला कोटमी मनेद्रगढ़ मुख्य मार्ग स्थित रूमगा गांव का है जहां पर आज एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। रूमगा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक आमने-सामने भीड़ गई जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर ट्रक चालक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी कोटमी चौकी पुलिस को दी।। ग्रामीणों की सूचना पर कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। तो मृतक के पेंट के जेब मे मिले पर्स में मिले आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त कोरबा जिले के कोडगार गांव के रहने वाले रमन पेन्द्रों के रूप में हुई है।

कोटमी चौकी पुलिस शव को सुरक्षित कर परिजनो को मामले की जानकारी देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चन्देल ने बतलाया है एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की शिनाख्त भी हो गई है परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है बाकी प्रक्रिया मृतक के परिजनों के आने के बाद पुलिस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें