फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: नालंदा कैंपस के छात्रों के लिए खुशखबरी; नहीं बढ़ेगी फीस, कलेक्टर ने ली कार्यकारिणी समिति की बैठक

Thu, 21 Sep 2023 07:19 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब स्टूडेंट्स को और भी सुविधा मिलेगी। लाईब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों के फीस में कोई वृद्धि नहीं होगी।
विज्ञापन
नालंदा परिसर रायपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है। अब स्टूडेंट्स को और भी सुविधा मिलेगी। लाईब्रेरी आने वाले विद्यार्थियों के फीस में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके साथ ही डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी में 25 नए अत्याधुनिक सिस्टम लगेंगे। इसके लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे की परिसर के कार्यकारिणी समिति की बैठक ली है। उन्होंने कहा कि परिसर में आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखें और समस्याओं का जल्द समाधान करें। 

विज्ञापन


बैठक में नालंदा परिसर स्थित लाईब्रेरी में सदस्यता, मासिक और अन्य शुल्कों का डिजिटलीकरण करने पर निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने इसके लिए मोबाइल एप बनाने के निर्देश दिए। इस एप के माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकेंगे। समाचार पत्र-पत्रिकाएं लाईब्रेरी में उपलब्ध कराने की बात कही। इसके साथ ही मोतीबाग में स्मार्ट सिटी की ओर से यूथ-हब प्रोजेक्ट अंतर्गत निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रुम के नालंदा परिसर प्रबंधन सोसायटी के तहत संचालन करने पर सहमति बनी। 

इस अवसर पर कलेक्टर ने नालंदा परिसर से प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात कर सराहना की और सम्मान किया। कलेक्टर ने मोतीबाग में निर्माणाधीन स्मार्ट रीडिंग रुम का निरीक्षण किया। उसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सेंन्ट्रल लाईब्रेरी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बैठक में कार्यकारणी समिति के सचिव नगर निगम आयुक्त  मंयक चतुर्वेदी और अन्य सदस्य जोन क्रमांक 7 के जोन कमिशनर, स्मार्ट सिटी कार्यपालन अभियंता आरके गुप्ता, आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त तारकेश्वर देवांगन, रोजगार विभाग के उपसंचालक एओ लॉरी, रोजगार अधिकारी केदार पटेल, नालंदा परिसर लाईब्रेरियन श्रीमती डॉ. मंजुला जैन सहीत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें