फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chhattisgarh: बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने पत्नी की आंख निकालकर आग से जलाया, सुनकर हर कोई सिहर उठा

Sun, 28 Aug 2022 01:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़

सार

पत्नी के बार-बार मायके जाने से नाराज पति ने उसे पहले तो मारपीट कर अधमरा कर दिया। उसने आंख की नशों को हंसिए से काट दिया। पुलिस अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के आए दिन मायके जाने से नाराज पति ने शराब के नशे में खौफनाक कदम उठा लिया। उसने हंसिए से पत्नी की आंख निकालने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र की है। महिला की सास और देवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अभी तक महिला के पति को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन


पीट-पीटकर किया अधमरा
जानकारी के मुताबिक, केशगवां गांव निवासी देवप्रसाद अपने परिवार के साथ रहता है। देवप्रसाद अपनी पत्नी मानमति के बार-बार मायके जाने से परेशान था। बताया गया है कि वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था। बार-बार मायके जाने को लेकर वह अपनी पत्नी मानमति से झगड़ने लगा। इसी को लेकर दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया। विवाद के चलते देवप्रसाद ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। लेकिन उसका गुस्सा इतने से भी शांत नहीं हुआ। पत्नी की दाहिनी आंख में अंगुली डालकर फोड़ दी और आंख निकाल ली। आरोप है कि हंसिए से आंख की नसों को भी काट डाला। पति पर पत्नी की आंख निकालने के बाद आग डालने का भी आरोप है।

सास और देवर की तहरीर पर पुलिस ने की शिकायत दर्ज
घटना को अंजाम देने के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने घायल महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एडमिट कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि देवप्रसाद शराब के नशे का आदी है। वह शराब के नशे में आए दिन पत्नी से झगड़ा करता रहता था। पुलिस का कहना है कि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें