फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: तेज रफ्तार ऑटो पलटने से युवती की मौत, चार महिलाओं सहित छह लोग घायल

Sun, 25 Dec 2022 08:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

उदयपुर थाना प्रभारी डीएन दुबे ने बताया कि ग्राम पूटा निवासी आठ महिला और पुरुष रविवार शाम करीब 4.30 बजे ऑटो से चावल बेचने उदयपुर आ रहे थे। ऑटो में चावल के 15 बोरे भी लदे थे। रामगढ़-उदयपुर मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के सामने तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गई। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई ऑटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार शाम तेज रफ्तार ऑटो पलटने से नीचे दबकर एक युवती की मौत हो गई। जबकि चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉचुर्री में भिजवाया। वहीं घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक युवती की हालत गंभीर है। उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है। हादसा उदयपुर-रामगढ़ मार्ग पर उदयपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


चावल बेचने के लिए जा रहे थे ऑटो सवार
उदयपुर थाना प्रभारी डीएन दुबे ने बताया कि ग्राम पूटा निवासी आठ महिला और पुरुष रविवार शाम करीब 4.30 बजे ऑटो से चावल बेचने उदयपुर आ रहे थे। ऑटो में चावल के 15 बोरे भी लदे थे। रामगढ़-उदयपुर मार्ग पर प्राइमरी स्कूल के सामने तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गई और एक बाइक को टक्कर मारने के बाद सडक़ पर पलट गई। हादसे में ऑटो में सवार युवती जुगनी (19) नीचे दब गई। 

एक युवती मेडिकल कॉलेज रेफर
आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। उहोंने और अन्य लोगों ने ऑटो को हटाया, लेकिन तब तब जुगनी की मौत हो चुकी थी। घायलों में सरिता (18) पुत्री सोमार साय भी शामिल है। उसकी हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है। उसके अलावा रामकेली, कुंती, कैलासो, पुसन बाई, सोहर साय व ड्राइवर कलिंदर घायल हैं। इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


सुआ नृत्य से मिले थे चावल व धान
हादसे का शिकार हुए लोग सुआ नृत्य करते थे। उत्तर छत्तीसगढ़ में धान कटाई व मिसाई के दौरान युवतियों-महिलाओं का दल परंपरागत सुआ नृत्य करते हुए गांव के घरों में पहुंचते हैं। लोगों द्वारा उन्हें चावल व धान उपहार में दिया जाता है। हादसे का शिकार हुए दल ने सुआ नृत्य के माध्यम से 15 बोरा धान व चावल संग्रहित किया था, जिसे बेचने वे उदयपुर जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें