फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: सुकमा में खेलने के दौरान गर्म पानी में गिरी मासूम, मेकाज में इलाज के दौरान हुई मौत

Mon, 16 Sep 2024 10:59 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले में खेलने के दौरान एक बच्ची गर्म पानी में गिर गई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलावरम में रहने वाले लखमा बजामी की दो साल की बेटी खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लखमा बजामी की दो साल की बेटी हिमांशी 12 सितंबर की शाम को घर में खेलने के दौरान गर्म पानी में गिर गई। गर्म पानी में गिरने से बच्ची झुलस गई। बच्ची की आवाज को सुनकर परिजनों ने उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। यहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों में भी शोक की लहर छा गई। शव सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें