लैलूंगा थाना क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल की एक शिक्षिका का कमरे में फंदे पर लटकता हुआ शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगे की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जुनाडीह में रहने वाली डीएवी गुरुकुल स्कूल की टीचर ललिता गोस्वामी (26) पुत्री मनोहर गोस्वामी का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटक मिला। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम को स्कूल से आने के बाद ललिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर परिजनों ने किसी तरह जब दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि घर के म्यांर में ललिता का शव लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लैलूंगा थाने में दी।
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू की। ललिता ने किन कारणों से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है। बहरहाल पूरे मामले की जांच जारी है।