फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: खाद-बीज की कमी पर किसानों ने किया SDM कार्यालय का घेराव, मांग पूरी न पूरी होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 26 Jun 2025 05:39 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सार

सरगुजा के लुंड्रा में खाद-बीज की अनुपलब्धता से नाराज किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
किसानों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरगुजा के लुंड्रा में खाद-बीज की अनुपलब्धता से नाराज किसानों ने धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड की छह सहकारी समितियों में खाद-बीज की अनुपलब्धता और मूल्य वृद्धि से नाराज सैकड़ों किसानों ने गुरुवार को धौरपुर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और कहा गया कि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गंगा राम टेकाम के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा सरकार पर सेठ-साहुकारों को लाभ पहुंचाने और किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि तीन दिनों के भीतर सहकारी समितियों में खाद-बीज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन और चक्काजाम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें