फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balodabazar: भाटापारा नगर पालिका को स्वच्छता प्रमाण पत्र, लेकिन सड़कों और चौराहों पर बिखरा कचरे का ढेर

Thu, 16 Mar 2023 06:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलौदाबाजार

सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरा उठाने वाले कभी-कभी आते हैं। शहर मे इतनी गंदगी है, फिर भी कोई जनप्रतिधि इस पर ध्यान नहीं देता। जबकि सब इसी गंदगी में आते-जाते रहते हैं। 
विज्ञापन
सड़क पर बिखरे कचरे के ढेर में खाते मवेशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 31 वार्डो वाली भाटापारा नगर पालिका का हाल बेहाल है। स्वच्छता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाली इस पालिका के चौक-चौराहों पर कचरे का ढेर लगा लगा रहता है। जनप्रतिनिधियो और अधिकारियो के उदासीनता के चलते आम नागरिक परेशान हैं। गंदगी के आलम यह है कि पशु कचरे में भोजन ढूंढने के कारण मौत के मुंह तक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाटापारा नगर पालिका में कांग्रेस के 17 और भाजपा के 14 पार्षद हैं। पालिका अध्यक्ष भी  कांग्रेस से हैं और प्रदेश में सरकार भी उनकी ही है। इसके बावजूद पार्टी के पार्षद अपने वार्डों मे साफ-सफाई नहीं करवा पा रहे हैं। विपक्ष में बैठी भाजपा इसका पूरा फायदा उठाने में लगी है। भाजपा पार्षद कहते हैं कि जब शासन में बैठे पार्षदों की कोई नहीं सुन रहा, तो हमारी कौन सुनेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें