फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में छिपाकर ले जा रहे थे 66 लाख का गांजा: बसना में पुलिस ने दबोचे दो अंतरराज्यीय तस्कर

Thu, 24 Sep 2026 08:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बसना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 132 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे ले जाए जा रहे इस गांजे की अनुमानित कीमत 66 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बसना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 132 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से महाराष्ट्र के पुणे ले जाए जा रहे इस गांजे की अनुमानित कीमत 66 लाख रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कार सवार दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर पुलिस नाकाबंदी
बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से संदिग्ध इनोवा कार गांजा लेकर बसना क्षेत्र से गुजरने वाली है। पुलिस टीम ने तत्काल नाकाबंदी की और वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। कार की जांच करने पर उसमें छिपाकर रखा गया 132 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे यह गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंध से लेकर महाराष्ट्र के पुणे जा रहे थे।

तस्करों से 81 लाख की जब्ती
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गणेश बाजे (42) निवासी पिपलवंडी, थाना अनेपारा, जिला पुणे और विपुल भालेराव (36) निवासी कलंब, तालुका आंबेगांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से 66 लाख रुपये मूल्य का 132 किलो गांजा, लगभग 15 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार और करीब 20 हजार रुपये के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 81 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें