फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गैंगरेप ने उड़ाए पुलिस के होश!

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के जंगगिर जिले में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की है।
विज्ञापन


यह मामला इतना उलझा हुआ था कि इस मामले को सुलझाते हुए पुलिस के भी होश उड़ गए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी रोहित दिनकर, नरेश दिनकर और बल्लू दिनकर को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपी परिचित

शुक्रवार को पीड़िता अपनी एक रिश्तेदार के घर जाने के लिए घर से निकली। इसी बीच उसे तीनों आरोपी मिले।

तीनों आरोपी पीड़िता के परिचित थे। उन्होंने उसे बहला फुसला कर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि वे उसे रिश्तेदार के घर छोड़ देंगे।

इसके बाद तीनों आरोपी नाबालिग को अगवा कर अपने साथ एक बीहड़ इलाके में ले गए। दूसरी तरफ घर न पहुंचने पर रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन

तीनों ने किया गैंगरेप

कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि वह कुछ परिचित लोगों के साथ देखी गई। पुलिस परिचितों के साथ गई नाबालिग को खोजती रही दूसरी ओर तीनों आरोपियों ने गांव से दूर ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप किया।

पुलिस नाबालिग को तलाश ही नहीं पाई। किसी तरह तीनों आरोपियों से बचकर नाबालिग वापस अपने घर लौटी और परिवार को पूरी घटना बताई।

इसके बाद मामला पुलिस में दर्ज कराया गया और नाबालिग लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें